पुलिस रिकॉर्ड में लापरवाही अब नहीं चलेगी! सरगुजा में सीसीटीएनएस ऑपरेटरों की बैठक, लंबित डेटा से साइबर पोर्टल तक हर काम की समीक्षा

पुलिस रिकॉर्ड में लापरवाही अब नहीं चलेगी! सरगुजा में सीसीटीएनएस ऑपरेटरों की बैठक, लंबित डेटा से साइबर पोर्टल तक हर काम की समीक्षा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी द्वारा जिले के समस्त थानों के सीसीटीएनएस ऑपरेटरों की बैठक लेकर लंबित कार्यों की समीक्षा

अंबिकापुर : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में आज दिनांक 09.08.2026 को प्रातः 10:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभाकक्ष में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा रितेश चौधरी द्वारा जिले के समस्त थानों के सीसीटीएनएस ऑपरेटरों की बैठक ली गई।

बैठक में थानों में लंबित एवं नियमित रूप से किए जाने वाले विभिन्न ऑनलाइन डाटा एंट्री कार्यों की पोर्टलवार समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

MedLEaPR: MLC एवं PM से संबंधित आवश्यक प्रविष्टियां थाना स्तर पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

मालखाना संबंधी कार्य: मालखाना में जप्त माल की एंट्री से पूर्व जप्ती रजिस्टर को पूर्ण रूप से संधारित एवं अद्यतन किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जप्ती रजिस्टर के अद्यतन नहीं होने के कारण मालखाना में एंट्री लंबित न रहे, इसके लिए संबंधित अधिकारी/कर्मचारी से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

IG एवं DG Dashboard: आवश्यक जानकारी की प्रविष्टियां नियमित रूप से पूर्ण कर डाटा को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही न्यायालयीन निर्णय से संबंधित Form No. 6 में आवश्यक जानकारी समय-सीमा में दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया।

IIF-1 से IIF-5: सभी आवश्यक प्रविष्टियां थाना स्तर पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा लंबित डाटा को प्राथमिकता से अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।

e-FSL: प्रकरणों से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रविष्टियां समय पर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

e-Prosecution: प्रकरणों के चालान पोर्टल पर समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने से एक दिवस पूर्व पोर्टल पर अपलोड कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने तथा अगले दिवस न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

e-Sign: लंबित प्रकरणों में आवश्यक e-Sign की कार्यवाही पूर्ण करने तथा e-Sign से संबंधित कार्यों में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया।

साइबर जागरूकता: साइबर फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

NCRP एवं Crime App: लंबित एवं आवश्यक डाटा एंट्री को प्राथमिकता से पूर्ण करने तथा संबंधित जानकारी को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

GRM एवं MRM Portal: आवश्यक प्रविष्टियों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा लंबित जानकारी का निराकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

समन्वय पोर्टल: लंबित जानकारी की प्रविष्टि एवं संबंधित आवश्यक कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मोबाइल रिकवरी: मोबाइल रिकवरी से संबंधित जानकारी की डाटा एंट्री नियमित रूप से करने एवं रिकॉर्ड को अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया।

तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु: समस्त सीसीटीएनएस ऑपरेटरों को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर पोर्टलवार लंबित डाटा को अद्यतन करें। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या अथवा संसाधन संबंधी कमी होने पर तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराते हुए उसका निराकरण सुनिश्चित करें।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी ने निर्देशित किया कि सभी सीसीटीएनएस ऑपरेटर अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए लंबित डाटा एंट्री कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें तथा संबंधित पोर्टलों पर जानकारी को नियमित रूप से अद्यतन रखें। आगामी समीक्षा बैठक में पोर्टलवार कार्य प्रगति एवं लंबित कार्यों की पुनः समीक्षा की जाएगी।

बैठक के दौरान जिले के समस्त थानों के सीसीटीएनएस/कंप्यूटर ऑपरेटर, साइबर सेल के अधिकारी/कर्मचारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh