बाप के झगड़ालू प्रवृति से था परेशान था बेटा, विवाद के दौरान सील लोढ़ा से अपने पिता के सिर में कर दिया वार,
ईलाज हेतु अस्पताल ले जाते वक़्त रास्ते में हो गई पिता की मौत, मामला थाना तपकरा अन्तर्गत चौकी ऊपरकछार के ग्राम सिंगीबहार का, पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सील लोढ़ा को भी किया जप्त.
आरोपी के विरुद्ध थाना तपकरा में बीएनएस की धारा 103(1) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध,
नाम गिरफ्तार आरोपी – सूरज सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सिंगिबहार चौकी ऊपरकछार, थाना तपकरा जिला जशपुर छग.
जशपुर/कुनकुरी : जशपुर के तपकरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। झगड़ालू प्रवृत्ति से परेशान 32 वर्षीय बेटे ने कथित तौर पर विवाद के दौरान अपने पिता के सिर पर सील-लोढ़ा से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया और हत्या में प्रयुक्त सील-लोढ़ा भी जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.08.2026 को प्रार्थी योगादर सिंह जो कि मृतक कृष्णा सिंह का भतीजा है ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 06.08.2026 को उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे बताया कि उसका चचेरा भाई आरोपी सूरज सिंह के द्वारा अपने पिता मृतक कृष्णा सिंह के साथ मारपीट किया गया है, जिससे वह बेहोश हो गया है, सूचना पाकर प्रार्थी तत्काल अपने चाचा मृतक कृष्णा सिंह के घर जाकर देखा, तो पाया कि मृतक कृष्णा सिंह अपने खटिया में बेहोश पड़ा था, उसके नाक, मुंह व कान से खून निकल रहा था तथा आरोपी सूरज सिंह भी वहीं खड़ा था। जिस पर प्रार्थी के द्वारा तत्काल एंबुलेंस बुला कर, कृष्णा राम को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल केरसई ले जाया गया, जहां से रेफर करने पर कृष्णा सिंह को शासकीय अस्पताल कुनकुरी ले जाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा चेक करने पर, कृष्णा सिंह की मृत्यु हो जाना बताया गया। रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में बिना नंबरी मर्ग कायम कर, मृतक कृष्णा सिंह के शव का पंचनामा कर, डॉक्टर से पोस्ट-मार्टम कराया गया। चूंकि मामला थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत होने से प्रकरण की कार्यवाही हेतु मर्ग डायरी थाना तपकरा भेजी गई, जहां पुलिस के द्वारा मामले में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 07.08.2026 को आरोपी सूरज सिंह को हिरासत में लेकर लाया गया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सूरज सिंह ने बताया कि उसका पिता झगड़ालू प्रवृति का था, आए दिन घर में व बाहर बात बेबात वाद विवाद करता रहता था। घटना दिनांक को भी उसी बात को लेकर उसकी व उसके पिताजी कृष्णा सिंह के मध्य विवाद हो रहा था, इसी दौरान उसके द्वारा आवेश में आकर घर में रखे सील लोढ़ा से अपने पिता के सिर में वार कर दिया गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी सूरज सिंह के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के द्वारा उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सील लोढ़ा को भी जप्त कर लिया गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कौशिक, चौकी प्रभारी ऊपरकछार सहायक उपनिरीक्षक भुनेश्वर भगत, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा, आरक्षक दिलीप खलखो, आरक्षक सोनू सिंह, आरक्षक अमेश पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

