दोकड़ा में BJP युवा मोर्चा ने भरी चुनावी तैयारियों की हुंकार, तिरंगा यात्रा, ज्वाइनिंग अभियान और संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति

दोकड़ा में BJP युवा मोर्चा ने भरी चुनावी तैयारियों की हुंकार, तिरंगा यात्रा, ज्वाइनिंग अभियान और संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति

दोकड़ा/कुनकुरी : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल दोकड़ा की प्रथम परिचयात्मक बैठक जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में आगामी हर घर तिरंगा” अभियान, तिरंगा यात्रा तथा भाजयुमो ज्वाइनिंग अभियान को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं ने इन अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक गांव और बूथ स्तर पर युवाओं को जोड़ने, संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय अभियानों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी तिरंगा यात्रा को भव्य, अनुशासित और ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवा, विद्यार्थी और आम नागरिक राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन से जुड़ सकें। साथ ही BJYM ज्वाइनिंग अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर नए युवाओं को संगठन की सदस्यता दिलाने की कार्ययोजना भी बनाई गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रवि यादव, युवा मोर्चा प्रभारी राजेश फेंटा चौधरी, सह प्रभारी अभिषेक अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामविलास राम, जिला कोषाध्यक्ष संजय सिंह, प्रशिक्षण प्रमुख एवं जनपद सदस्य अटल बिहारी साय, महामंत्री प्रभु राम कुमावत, नदलाल यादव, अर्जुन भगत, देवदत्त सिंह, अवधेश साय, राजकमल साय, चिंता यादव, अजीत साय, साहिल खान, नरेंद्र यादव, नारायण यादव, श्रीमती वंदना पैंकरा, श्रीमती प्रतिमा भगत, श्रीमती पार्वती सिंह सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल दोकड़ा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने तथा आगामी सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों को पूरी निष्ठा एवं उत्साह के साथ सफल बनाने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि युवा मोर्चा संगठन विस्तार के साथ-साथ राष्ट्रवादी विचारों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Jashpur Political