देवघर, पुरी, रांची से होते हुए पटना पहुंचा फरार आरोपी, मोबाइल बंद, ठिकाने लगातार बदलता रहा आरोपी, खत्म हुई फरारी,10 दिन की तलाश के बाद सरगुजा पुलिस ने किया गिरफ्तार.

देवघर, पुरी, रांची से होते हुए पटना पहुंचा फरार आरोपी, मोबाइल बंद, ठिकाने लगातार बदलता रहा आरोपी, खत्म हुई फरारी,10 दिन की तलाश के बाद सरगुजा पुलिस ने किया गिरफ्तार.

मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि थाना कोतवाली, जिला-सरगुजा (छ.ग.) के अपराध क्रमांक-504/2026, धारा-65 (1), बी.एन.एस. पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 के प्रकरण के आरोपी तरूण जायसवाल साकिन भफौली थाना कोतवाली अंबिकापुर द्वारा नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना कारित कर घटना दिनांक के पश्चात से ही लगातार फरार चल रहा था। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु 02 विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में फरार आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु सार्थक सूचना प्रदान करने वाले व्यक्ति अथवा गिरफ़्तारी कराने में सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्ति को 5000/- रुपये के इनाम देने की उद्घोषणा भी की गई हैं। आरोपी को पूर्व में जारी शस्त्र लायसेंस के अनुसार एक 12 बोर बंदूक डीबीबीएल प्राप्त था, जिसका लाइसेंस निरस्त होने के पश्चात आरोपी के घर से उक्त लायसेंसी बन्दुक 01 नग 12 बोर बंदूक डीबीबीएल मय लायसेंस जप्त किया गया था।

Crime