थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही.
आरोपी द्वारा पीड़िता को बहला फुसला कर भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर कारित की गई थीं घटना, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल की गई जप्त.
नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही.
अंबिकापुर : अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि घटना दिनांक 02/08/2026 की देर रात्रि ग्राम खलिबा का सुरेन्द्र चेरवा प्रार्थिया की नाबालिग लड़की को पसंद करने की बात बोलकर शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर मोटरसायकल से भगा कर ले गया और पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है। घटना की जानकारी मिलने पर अपहृत बालिका के परिजनों द्वारा नाबालिग बालिका को आरोपी के घर से लाया गया हैं। मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 497/26 धारा 137(2), 65(1) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का कथन लेख किया गया, पीड़िता अपने कथन में बताई कि आरोपी सुरेन्द्र चेरवा पीड़िता को पसंद करने की बात बोलकर शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है। पुलिस टीम द्वारा मामले में अग्रिम कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी सुरेन्द्र चेरवा आत्मज सुखलाल चुरवा उम्र 20 वर्ष साकिन खलिबा थाना गांधीनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा पीड़िता से दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया एवं आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर उपनिरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक भारतीय मार्कण्डेय, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक कुंदन पाण्डेय, आरक्षक भीम सिंह, आरक्षक उमेश गुप्ता, आरक्षक दीपक सोनवानी सक्रिय रहे।

