जशपुर कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग की ली समीक्षा बैठक
आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का आधार कार्ड और अपार आईडी बनाने के निर्देश
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण पुनर्वास केंद्र (N.R.C) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली।
इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी और परियोजना अधिकारी और सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित थे।
कलेक्टर ने 17 परियोजना में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का अपार और आभा ID निरंतर बनाए जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए सभी परियोजना अधिकारियों को नोडल बनाया गया है सभी 0 से 6 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से और नि:शुल्क बनाया जाना सुनिश्चित करेंगे और आंगनबाड़ी के सुविधाओं से सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कहा है।
उन्होंने शेष बचे हुए महिलाओं का महतारी वंदन योजना के तहत ई केवाईसी करवाने के निर्देश सेक्टर सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारियों को दिए ।

