हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस को किया गया रिस्टोर
बिलासपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में कंसबहाल–धारुआडीही खंड की अप एवं डाउन लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण एवं आधारभूत संरचना संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। जो कि ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए महत्वपूर्ण है। इसके कारण दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस को विभिन्न दिवसों में रद्द किया गया था।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त एक्सप्रेस ट्रेन को रिस्टोर करते हुये इसका पुनः परिचालन करने का निर्णय लिया गया है।
विवरण इस प्रकार है –
👉 दिनाँक 08 व 15 अक्टूबर तथा 05 व 12 नवम्बर 2026 को हैदराबाद से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस को रिस्टोर कर दिया गया है, उपरोक्त तिथियों में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
👉 दिनाँक 11 व 18 अक्टूबर तथा 08 व 15 नवम्बर 2026 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस को रिस्टोर कर दिया गया है, उपरोक्त तिथियों में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |

