10वीं पास छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! जशपुर पॉलीटेक्निक में एडमिशन शुरू, इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका

10वीं पास छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! जशपुर पॉलीटेक्निक में एडमिशन शुरू, इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका

जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग एवं पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। सीजेआईटी जशपुर के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सीजेआईटी जशपुर (पूर्व में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर) में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन शाखाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक शाखा में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं।

 संस्था स्तर पर सीट आवंटन के लिए पंजीयन 31 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को मेरिट सूची जारी होगी तथा 13 एवं 14 अगस्त 2026 को प्रवेश प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। ऑनलाइन काउंसिलिंग, पंजीयन, संस्था एवं पाठ्यक्रम आवंटन संबंधी विस्तृत जानकारी https://cgdte.admissions.nic.in पर उपलब्ध है। वहीं प्रवेश नियम एवं अन्य जानकारी CGIT, जशपुर (पूर्व में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर) की वेबसाइट www.gpjashpur.ac.in पर देखी जा सकती है। पंजीयन अथवा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 8821026945, 8109517732 एवं 7693890308 पर संपर्क कर सकते हैं। 10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी समय-सीमा के भीतर पंजीयन कर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं।

Jashpur