ऑपरेशन आघात में जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 21.5 किलो गांजा और टाटा नेक्सन कार जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार, आरोपियों की तलाश जारी.

ऑपरेशन आघात में जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 21.5 किलो गांजा और टाटा नेक्सन कार जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार, आरोपियों की तलाश जारी.

जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है। जिसके तहत जशपुर पुलिस को थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त करने में सफलता मिली है।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.08.2026 की प्रातः करीबन 04.30 बजे थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 से तस्करों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा को भरकर रैरुमा लैलूंगा की ओर से पत्थलगांव होते हुए अंबिकापुर की ओर ले जाया जा रहा है। जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल पत्थलगांव के इंदिरा चौक के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार उक्त संदेही कार आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु संदेही टाटा नेक्सन कार का चालक, पुलिस को देख, वाहन को न रोककर तेजी से अंबिकापुर रोड में वाहन को भगाने लगा, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही टाटा नेक्सन कार का पीछा किया जाने लगा, इसी दौरान  पुलिस को पीछा करते देख, संदेही टाटा नेक्सन कार के चालक के द्वारा कदम घाट के पास अनियंत्रित होकर कार को डिवाइडर में ठोकर मार दिया गया व वाहन को छोड़कर कर फरार हो गया।

पुलिस की टीम के द्वारा जब गवाहों के समक्ष कार की तलाशी ली गई, तो उसकी डिक्की में तीन बैग में पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ कुल 11 पैकेट में 21 किलो 500 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। पुलिस के द्वारा मौके से गांजा सहित घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 को जप्त कर लिया गया है, जिसकी वर्तमान अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपए है। पुलिस के द्वारा कार से आधार कार्ड जैसे कुछ दस्तावेज को भी जप्त किया गया है, पुलिस फरार आरोपियों की पतासाजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, अग्रिम कार्यवाही जारी है।

प्रकरण में पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 20(बी)(;;)C एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।

Crime Jashpur