34 वर्षों की निष्कलंक पुलिस सेवा के बाद एएसआई राम सजीवन वर्मा सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, जिला पुलिस रायगढ़ ने भावभीनी विदाई देकर जताया सम्मान.

34 वर्षों की निष्कलंक पुलिस सेवा के बाद एएसआई राम सजीवन वर्मा सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, जिला पुलिस रायगढ़ ने भावभीनी विदाई देकर जताया सम्मान.

जिला पुलिस कार्यालय रायगढ़ में दिनांक 31 जुलाई 2026 को आयोजित सेवा सम्मान समारोह में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) श्री राम सजीवन वर्मा को 34 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं समर्पित पुलिस सेवा पूर्ण करने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने श्री वर्मा को विभाग की ओर से सम्मानित करते हुए उनकी दीर्घकालीन, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया तथा स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि श्री राम सजीवन वर्मा मूलतः रीवा (मध्य प्रदेश) के निवासी हैं। उनका पुलिस विभाग में चयन 03 फरवरी 1994 को आरक्षक के पद पर तत्कालीन जिला बिलासपुर में हुआ था। सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य के आधार पर उन्हें समय-समय पर पदोन्नति प्राप्त हुई। उन्होंने वर्ष 1994 से 1998 तक जिला बिलासपुर, 1998 से 2022 तक जिला कोरबा तथा वर्ष 2022 में सहायक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद जिला रायगढ़ में अपनी सेवाएं दीं। रायगढ़ जिले में उन्होंने लंबे समय तक थाना घरघोड़ा में उल्लेखनीय कार्य किया तथा सेवानिवृत्ति के समय वे थाना धरमजयगढ़ में पदस्थ थे।

Chhattisgarh