शासकीय पॉलीटेक्निक बगीचा में त्रिवर्षीय डिप्लोमा प्रवेश शुरू, 8 अगस्त तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
जशपुर : शासकीय पॉलीटेक्निक बगीचा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य के तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश दिए जाएंगे।
प्राचार्य के अनुसार चतुर्थ एवं अंतिम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 प्रातः 10:00 बजे से 08 अगस्त 2026 रात्रि 11:59 बजे तक http://www.cgdteraipur.cgstate.gov.in एवं https://cgdte.admissions.nic.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
12 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके आधार पर 13 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक प्रवेश दिए जाएंगे।
वर्तमान में संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं। छात्र हित में कॉलेज परिसर में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी जा रही है।
प्रवेश में सहयोग के लिए एडमिशन टीम प्रथम तल, आई.टी.आई बगीचा, ग्राम झिक्की, बगीचा जिला-जशपुर में उपस्थित रहेगी जो छात्रों को पूर्ण मार्गदर्शन देगी।

