जशपुर के कुनकुरी में एनीमिया पर बड़ी पहल, स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों और लैब टेक्नीशियनों को दिया व्यापक प्रशिक्षण

जशपुर के कुनकुरी में एनीमिया पर बड़ी पहल, स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों और लैब टेक्नीशियनों को दिया व्यापक प्रशिक्षण

कुनकुरी विकास खंड में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

जशपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी एस जात्रा के निर्देशन अनुसार एवं डॉ अरविंद रात्रि जिला नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में जशपुर में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य कुनकुरी के सभा कक्ष में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के कुजूर की अध्यक्षता में कुनकुरी विकास खंड में एनीमिया कार्यक्रम की प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी, लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया गया।

 डॉक्टर अभिषेक गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण में एनीमिया के कारण,लक्षण, जॉच,उपचार,निगरानी,सलाह,व्यवहार परीवर्तन,की विस्तार पूर्ण जानकारी दिया गया,

जांच,उपचार के समस्त पहलुओं पर संवाद करते हुए चिकित्सा अधिकारी को सीवियर,मॉडरेट, वलनरेवल समूह को विशेष ध्यान रखते हुए जांच, रक्त नमूना संग्रह,रिपोर्ट आधारित उपचार प्रदान करने कहा गया,

डॉ. कुजूर ने कहा की स्वास्थ्य विभाग और बहार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में संचालित यह कार्यक्रम जन उपयोगी होगी,विकाश खंड के समस्त 51 पंचायत में एनीमिया जांच,उपचार और शिविर का आयोजन आगामी अगस्त माह में की जाएगी,

कैंप के सफल क्रियान्वन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया,

प्रशिक्षण में 51 पंचायतों में कार्यरत सेहत साथियों की भूमिका,कार्य, ज़िम्मेदारी पर जानकारी देते हुए कहा की अभी तक 25000 लोगों की एचबी टेस्ट किया गया है,साथ ही समूह बैठक,परिवार भ्रमण,के मध्यम से तथा दीवाल लेखन,नुक्कड़ नाटक,झींगल,मायकिंग,पोस्टर, के माध्यम से जनजागरुकता किया जा रहा है।

Jashpur