गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में विधायक किरण सिंह देव से मिले विष्णुदेव साय, डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की पूरी जानकारी और जल्द स्वस्थ होने की कामना

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में विधायक किरण सिंह देव से मिले विष्णुदेव साय, डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की पूरी जानकारी और जल्द स्वस्थ होने की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक किरण सिंह देव का जाना कुशलक्षेम, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि वे शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय हों।

Chhattisgarh