प्राकृतिक आपदाओं से उजड़े परिवारों के लिए बड़ी राहत! जशपुर कलेक्टर ने 4 पीड़ित परिवारों को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की

प्राकृतिक आपदाओं से उजड़े परिवारों के लिए बड़ी राहत! जशपुर कलेक्टर ने 4 पीड़ित परिवारों को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की

जशपुर :प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों को कुल 16 लाख रूपए की मिलेगी आर्थिक सहायता

आरबीसी खंड-6 क्रमांक-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रभावित परिवारों को दी जाती है आर्थिक सहायता

जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि के मामलों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 4 प्रकरणों में प्रभावित परिजनों के लिए कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। यह सहायता राशि शासन के नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को प्रदान की जाएगी।

 अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कुनकुरी के ग्राम तुरी बस्ती निवासी स्वर्गीय संदीप राम पिता खोरहा राम की 23 अक्टूबर 2025 को डेम के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक के निकटतम वैध वारिस उनकी पुत्री स्नेहा को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील पत्थलगांव के ग्राम कुनकुरी निवासी स्वर्गीय शिवचंद यादव, पिता श्री लच्छन यादव की 16 जून 2025 को आकाशीय बिजली की वजह से मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वैध वारिस उनकी पत्नी श्रीमती लालमुनी‌ यादव को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

 इसी प्रकार से तहसील पत्थलगांव के ग्राम बालाझर निवासी स्वर्गीय बिमला बाई, पति श्री बिहारी लाल की 18 अगस्त 2025 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतिका के निकटतम वैध वारिस उनके पति श्री बिहारी लाल को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। तहसील फरसाबहार के ग्राम कोरंगामाल निवासी स्वर्गीय कपिल डनसेना, पिता श्री रांजो की 8 जून 2025 को सांप के काटने से मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वैध वारिस उनकी माता श्रीमती कौशल्या, पति रांजो को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Jashpur