जागरूक बनें, सुरक्षित रहें! जशपुर के विधिक साक्षरता शिविर में छात्राओं को कानून, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव का मिला मंत्र

जागरूक बनें, सुरक्षित रहें! जशपुर के विधिक साक्षरता शिविर में छात्राओं को कानून, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव का मिला मंत्र

जशपुर : नालसा की योजना के तहत माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मार्गदर्शन में थाना जशपुर चौकी आरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन दिनांक 26.07.2026 को किया गया। उक्त विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के द्वारा प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला एवं प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास आरा में विधिक जागरूकता, बाल विवाह, मानव तस्करी, नशा मुक्ति, बाल श्रम, साइबर फॉड, मोटर यान के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को संविधान एवं कानून की मूलभूत जानकारी प्रदान करते हुए विधि की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, न्याय और अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है जिसके लिए कानून की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। माननीय श्री बलराम कुमार देवांगन, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कुनकुरी एवं

श्रीमती सुमन सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर के द्वारा भी विधिक साक्षरता, नशा मुक्ति, बाल श्रम, साइबर फॉड, मोटर यान, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, शिक्षा का अधिकार, गुड टच एवं बैड टच घरेलु हिंसा से महिलाओं का संरक्षण के बारे में विद्यार्थियों जानकारी दी।

उक्त साक्षरता शिविर में प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला के लगभग 55, प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास आरा के 50 विद्यार्थी, शिक्षक तथा कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Jashpur