धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे.
मुखबीर की सूचना पर आरोपी को एक नग चाक़ू के साथ पकड़ा गया, नाम आरोपी दीपक यादव पिता सुखी राम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भदौरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर.
जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा की सिटी कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले युवक को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था, पेट्रोलिग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि कलेक्ट्रेट मोड वसुंधरा गार्डन के पास में एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर मारने दौड़ा रहा है और आने जाने वाले लोगों को हथियार लहरा कर डरा रहा है। जिसकी सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली योगिताबाली खापर्डे को ड़ी गई, जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपकड़ कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए।
जिस पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा मड़वा चौक से एक व्यक्ति को पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक यादव निवासी भदौरा मस्तूरी बताया जिसके कब्जे से एक नग चाकू जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस प्रकरण की कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नितिन चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक तोरन डहरिया, आरक्षक शंकर राजपूत का विशेष योगदान रहा है।

