चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी का माल खरीदना पड़ा महंगा, कॉपर वायर चोरी के बाद खरीदार भी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही पहुंच चुका है जेल, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी का माल खरीदना पड़ा महंगा, कॉपर वायर चोरी के बाद खरीदार भी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही पहुंच चुका है जेल, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.

जिले के चांपा थाना पुलिस द्वारा चोरी के स्क्रैप कॉपर वायर की खरीद-फरोख्त करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इससे पहले चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 303(ए) एवं 317 (2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई की गई है।

महामाया मोटर्स, चांपा के प्रबंधक संदीप कुमार अग्रवाल ने 19 जुलाई 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि थी, वाहन रिपेयरिंग संस्थान में स्टॉक की जांच के दौरान लगभग 30 से 35 किलो स्क्रैप कॉपर वायर कम पाया गया, जिसकी कीमत करीब ₹20,000 थी।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में तीन अज्ञात युवक संस्थान की बाउंड्री फांदकर अंदर प्रवेश करते हुए और कॉपर वायर चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए। शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 393/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बिरजू सूर्यवंशी (28 वर्ष), निवासी हथनेवरा, थाना चांपा को 20 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।

विवेचनाक्रम में थाना चांपा पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले योगेश्वर कुमार साहू (34 वर्ष), निवासी जर्वे (च), थाना जांजगीर को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर चोरी के 10 किलो स्क्रैप कॉपर वायर को ₹6,000 में खरीदना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Crime