बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत सक्ती-बाराद्वार स्टेशनों के मध्य किमी 642/28A-643/01 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 324 (जेठा फाटक) को दिनांक 26 जुलाई 2026 को रात्रि 09 बजे से दिनांक 27 जुलाई 2026 को सुबह 06 बजे तक एवं दिनांक 27 जुलाई 2026 को रात्रि 09 बजे से दिनांक 28 जुलाई 2026 को सुबह 06 बजे तक आवश्यक वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही स्थित सकरेली रोड ओवरब्रिज से उपलब्ध है।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

