मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश काउंसलिंग निरस्त, चयनित विद्यार्थी और पालक नई तिथि का करें इंतजार

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश काउंसलिंग निरस्त, चयनित विद्यार्थी और पालक नई तिथि का करें इंतजार

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश काउंसलिंग निरस्त

जशपुर : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को जिला स्तर पर आयोजित काउंसलिंग को निरस्त कर दिया गया है।

आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, नवा रायपुर द्वारा जारी निर्देश 21 जुलाई 2026 के अनुसार यह निर्णय लिया गया है।

 जिला प्रशासन ने जिला जशपुर से काउंसलिंग हेतु चयनित विद्यार्थियों एवं पालकों को सूचित किया है कि शासन से नवीन दिशा-निर्देश प्राप्त होते ही काउंसलिंग की अगली तिथि की सूचना दी जाएगी।

Jashpur