ऑपरेशन शंखनाद में बड़ा एक्शन : जंगल के रास्ते झारखंड ले जाए जा रहे मवेशियों को पुलिस ने बचाया, जशपुर पुलिस ने 37 गौ-वंश और 7 भैंस कराईं मुक्त, सात तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

ऑपरेशन शंखनाद में बड़ा एक्शन : जंगल के रास्ते झारखंड ले जाए जा रहे मवेशियों को पुलिस ने बचाया, जशपुर पुलिस ने 37 गौ-वंश और 7 भैंस कराईं मुक्त, सात तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 21.07.26 को थाना तपकरा क्षेत्र से 28 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराते हुए,07 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है , वही चौकी मनोरा क्षेत्र से भी जशपुर पुलिस के द्वारा 09 नग गौ वंश व 07 नग भैंस को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है।

थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.07.2026 की प्रातः करीबन 4:30 बजे थाना तपकरा पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति तपकरा घुमरा रोड से लगे सड़वा जंगल के रास्ते भारी मात्रा में गौ-वंशों को पैदल हांक कर बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर तपकरा पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी की गई। मौके पर पुलिस ने देखा कि कुल 07 व्यक्ति गौ-वंशों को पैदल हांक कर ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से सात संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, व उनके पास से 28 नग गौ-वंशों को बरामद किया गया। पूछताछ पर पकड़े गए संदिग्धों ने अपना नाम क्रमशः -1. जगन्नाथ खड़िया उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, 2.  गणेश राणा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, 3. रमेश बेहरा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, 4. कह रु बेहरा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, 5. मनोरंजन बेहरा उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, 6. मोहन यादव उम्र 33 वर्ष निवासी गहिरा दोहर चौकी दोकड़ा जिला जशपुर छग, 7. मग दुम खान उम्र 25 वर्ष निवासी उलूडीह तलसरा, जिला सुंदरगढ़,उड़ीसा का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा उनके पास से गौ-वंशों से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा सभी 07 आरोपियों के विरुद्ध थाना तपकरा में छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

वहीं चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.07.2026 की प्रातः करीबन 07:30 बजे चौकी मनोरा पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम इंदा घाट जंगल के पगडंडी रास्ते में पैदल हांक कर ले जा रहे 09 नग गौ-वंशों व 07 नग भैंस को तस्करों से मुक्त कराया गया है। आरोपी तस्कर पुलिस को देखकर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए, पुलिस के द्वारा उनकी पतासाजी की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

Crime Jashpur