यूडीआईडी शिविर की तिथियों में बड़ा बदलाव! सन्ना और कांसाबेल के दिव्यांगजनों के लिए जारी हुआ नया शेड्यूल

यूडीआईडी शिविर की तिथियों में बड़ा बदलाव! सन्ना और कांसाबेल के दिव्यांगजनों के लिए जारी हुआ नया शेड्यूल

दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए यूडीआईडी शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन

सन्ना और कांसाबेल शिविरों की नई तिथियां जारी

जशपुर : जिले के दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड निर्माण के लिए आयोजित किए जा रहे विशेष शिविरों के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। उप संचालक, समाज कल्याण विभाग द्वारा संशोधित आदेश जारी कर दो शिविरों की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। जारी संशोधित आदेश के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में आयोजित होने वाला शिविर, जो पूर्व में 19 अगस्त 2026 को प्रस्तावित था, अब 5 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में प्रस्तावित शिविर, जो पहले 9 सितंबर 2026 को निर्धारित था, अब 23 सितंबर 2026 को आयोजित होगा।

 समाज कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों शिविरों के अलावा अन्य सभी शिविरों की तिथि, दिवस एवं आयोजन स्थल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेंगे। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे संशोधित तिथियों के अनुसार निर्धारित शिविर स्थल पर पहुंचकर दिव्यांगता प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया का लाभ प्राप्त करें। विभाग द्वारा शिविरों में आवश्यक चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेजों के सत्यापन की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

Jashpur