सोशल मीडिया पर बुना प्यार का जाल! शादी का वादा कर नाबालिग का किया यौन शोषण, त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

सोशल मीडिया पर बुना प्यार का जाल! शादी का वादा कर नाबालिग का किया यौन शोषण, त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

शादी का झांसा देकर किया अनाचार, चंद घंटों में पकड़ा गया आरोपी

थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा : नाबालिग की इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती आरोपी सागर रात्रे उम्र 27 वर्ष, निवासी चंण्डीपारा, थाना पामगढ़ से हुई, और शादी करने का झांसा देकर अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गंभीर अपराध को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्राम चंण्डीपारा से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में सउनि प्रमोद महार, मप्रआर मंजू सिंह, प्रधान आरक्षक केदार साहू, रामलाल मार्कडेय, आरक्षक बेदराम पटेल, लक्ष्मीकांत लहरे, मआर मोनिका जोगी थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

Crime