जशपुर में बारिश का जबरदस्त असर! 103.8 मिमी वर्षा से मौसम हुआ सुहाना, सन्ना में सबसे ज्यादा बरसे बादल

जशपुर में बारिश का जबरदस्त असर! 103.8 मिमी वर्षा से मौसम हुआ सुहाना, सन्ना में सबसे ज्यादा बरसे बादल

जशपुर जिले में 18 जुलाई को 103.8 मिमी औसत वर्षा, सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में 24.1 मिमी दर्ज

जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से 18 जुलाई 2026 तक 2672.9 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 18 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 3636.6 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 103.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 280.8 मिमी, मनोरा में 410.5 मिमी, कुनकुरी में 332.7 मिमी, दुलदुला में 235.3 मिमी, फरसाबहार में 156.1 मिमी, बगीचा में 195.5 मिमी, कांसाबेल में 252.3 मिमी, पत्थलगाँव में 257.9 मिमी, सन्ना में 381.1 मिमी एवं बागबहार में 170.7 मिमी वर्षा हो चुकी है।

सर्वाधिक वर्षा मनोरा तहसील में 410.5 मिमी दर्ज की गई है। 18 जुलाई को सर्वाधिक सन्ना तहसील में 24.1 मिमी वर्षा हुई।

Jashpur