लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी के सामान पर पुलिस का शिकंजा, छह संदेहियों के कब्जे से तिरपाल, डीजल और बैटरी जब्त, की गई कार्रवाई तेज.

लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी के सामान पर पुलिस का शिकंजा, छह संदेहियों के कब्जे से तिरपाल, डीजल और बैटरी जब्त, की गई कार्रवाई तेज.

जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15/07/2026 को थाना लखनपुर पुलिस टीम ग्राम पुहपुटरा चिलबील कटकोना तरफ रवाना हुई थी, इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पुहपुटरा के कुछ व्यक्ति चोरी का तिरपाल, डीजल एवं बैटरी छुपा कर रखे हैं, जिसकी तस्दीक कर ग्राम पुहपुटरा के अनावेदकों से पूछताछ की गई। जो अनावेदकों द्वारा अपना नाम (01) अरविन्द पैकरा पिता तुलेश्वर पैकरा उम्र 23 वर्ष, (02) फेकू राम पिता स्व सुखदेव उम्र 40 वर्ष, (03)जितेन्द्र कुमार पिता सहोदर राम उम्र 24 वर्ष, (04) सरजू रजक पिता सुकुल रजक उम्र 24 वर्ष, (05) बुधन राजवाड़े पिता मुन्ना राम उम्र 25 वर्ष, (06) मनोज राजवाड़े पिता रामनाथ राजवाड़े उम्र 24 वर्ष सभी निवासी ग्राम पुहपुटरा थाना लखनपुर जिला सरगुजा का होना बताये।

अनावेदकों के कब्जे से चोरी का 07 नग तिरपाल, 50 लीटर डीजल एवं 01 नग बैटरी जप्त किया गया। अनावेदकों को धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दे कर तिरपाल, डीजल एवं बैटरी रखने के सबंध में वैध दस्तावेज की मांग की गई, जो किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये। अनावेदकों का यह कृत्य धारा 35 (3) (इ) 303 (2) बी.एन.एस. का होना पाये जाने से अनावेदकों को धारा 35 (3) BNSS का नोटिश दे कर उक्त प्रकरण के विवेचना में सहयोग प्रदान करने पर चेक लिस्ट भर कर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया गया है एवं अनावेदकों के विरुद्ध पृथक से धारा 170/126 , 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही कर तहसीलदार लखनपुर के समक्ष पेश किया गया है।

Crime