रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : ओडिशा से रायपुर तक फैले गांजा सप्लाई रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 46.100 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित पांच आरोपी तस्कर गिरफ्तार,

रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : ओडिशा से रायपुर तक फैले गांजा सप्लाई रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 46.100 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित पांच आरोपी तस्कर गिरफ्तार,

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 11 जुलाई 2026 को एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत कमल विहार के आसपास कुछ व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर उसकी सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप कुमार पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ए.एन.टी.एफ. एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान कमल विहार रोड, शिव मंदिर के सामने स्थित नीलगिरी प्लांटेशन के पास योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद टीम ने वहां एक महिला सहित तीन संदिग्ध व्यक्तियों को दोपहिया वाहन के साथ खड़ा देखा। पुलिस टीम को देखकर तीनों घबराकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कमलेश सोनवानी, राजा टंडन एवं नीतू टंडन निवासी पंडरी रायपुर होना बताया। उनके कब्जे में मौजूद सुजुकी एक्सेस क्रमांक सीजी 04 पीएम 6217 की तलाशी लेने पर उसमें रखी तीन बोरियों एवं एक थैले गांजा रखा होना पाया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गांजा को ओडिशा के कालाहांडी जिले के दो व्यक्तियों से लेना बताया गया। इस महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल बैकवर्ड लिंकेज पर कार्यवाही प्रारंभ करते हुए गांजा के स्रोत एवं सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाई तथा आरोपियों की लगातार पतासाजी की। पुलिस टीम ने दोनों संदिग्ध सप्लायरों को रायपुर रेलवे स्टेशन के पास चिन्हांकित कर घेराबंदी करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बनमाली तांडी एवं अनु तांडी निवासी जिला कालाहांडी, ओडिशा होना बताया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में कमलेश सोनवानी, राजा टंडन एवं नीतू टंडन को उपलब्ध कराते थे, जहां से आगे उसकी अवैध बिक्री एवं सप्लाई की जाती थी।

आरोपी कमलेश सोनवानी, राजा टंडन, नीतु टंडन, बनमाली तांडी एवं अनु तांडी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 46.100 किलोग्राम गांजा तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन एवं सुजुकी एक्सेस क्रमांक सीजी 04 पीएम 6217 जुमला कीमत लगभग 24,00,000/- (चौबीस लाख रूपये) जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 619/26 धारा 20 (B) ii (C)  नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी कमलेश सोनवानी के विरुद्ध रायपुर एवं महासमुंद जिले के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के लगभग 04 प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं। वहीं आरोपी राजा टंडन के विरुद्ध ओडिशा के टिटलागढ़ क्षेत्र में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध है, जिसमें वह पूर्व में जेल निरुद्ध रह चुका है।

Crime