सरगुजा पुलिस का मेगा वेरिफिकेशन अभियान : किरायदारों और मुसाफिरों पर सरगुजा पुलिस की पैनी नजर, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने चला सघन चेकिंग अभियान, 350 मकानों में 750 लोगों का किया गया सत्यापन.

सरगुजा पुलिस का मेगा वेरिफिकेशन अभियान : किरायदारों और मुसाफिरों पर सरगुजा पुलिस की पैनी नजर, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने चला सघन चेकिंग अभियान, 350 मकानों में 750 लोगों का किया गया सत्यापन.

अपराधों की रोकथाम एवं जिले में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में संदिग्धो की जांच पड़ताल कर किरायदारों का भौतिक सत्यॉपन एवं मुसाफिरो की जाँच कर मुसाफिरी दर्ज कराने एवं बिना सत्यॉपन क्षेत्र में घूम रहे अथवा रह रहे संदिग्धों का निर्वासन की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देशों के परिपालन में आज दिनांक को राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के देख-रेख में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस टीमों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान की कार्यवाही की गई, मुसाफिरों से सख़्ती से पूछताछ किया गया, मकान मालिकों को बिना सत्यापन मकान किराये पर नहीं देने एवं किराये में किसी व्यक्ति को मकान देने पर किराये में रहने वाले व्यक्ति की पूर्ण जानकारी मय पहचान-पत्र एवं मोबाइल नंबर पूर्व पता स्थाई पता आदि थाना/चौकी में देने के सख्त निर्देश दिए गए।

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा सुभाषनगर, भगवानपुर, फूंदुरडिहारी, क्षेत्र में थाना कोतवाली के नवागढ़, सत्तीपारा, थाना मणीपुर के बंजारी, लक्ष्मीपुर, मठपारा के साथ साथ ग्रामीण थाना क्षेत्रों में मौजूद तमाम ऐसे बस्तियों पर जहाँ बाहर से आकर निवास करने वालों की संख्या बहुतायत में हैं, ऐसे बस्तियों में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगभग 350 मकानों में लगभग 750 व्यक्तियों के पहचान-पत्र का आवश्यक सत्यापन किया गया, सत्यापन पश्चात आस पास के निवासरत लोगों को अपने छेत्र में बाहरी व्यक्तियों के निवास करने की सुचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। आईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निरंतर अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों, किरायदारों के सत्यापन, मुसाफिर जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए है।

Chhattisgarh