कलेक्टर रोहित व्यास की पहल और इनोवेशन एंड साइंस प्रमोशन फाउंडेशन के सहयोग से विज्ञान शिक्षकों के लिए आयोजित हुआ विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण
पुणे से आए वैज्ञानिक डॉ. प्रचेता मलिक ने शिक्षकों को विज्ञान के महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित प्रयोगों का कराया व्यावहारिक प्रशिक्षण
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की पहल एवं इनोवेशन एंड साइंस प्रमोशन फाउंडेशन के सहयोग से स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में कक्षा नवी एवं दसवीं में विज्ञान विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
इन्नोवेशन एंड साइंस प्रमोशन फाऊंडेशन के फाउंडर और वैज्ञानिक, डॉ. प्रचेता मलिक और उनकी चार सदस्यीय टीम ने शिक्षकों को कई वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित प्रयोग कराए।
ज्वाइंट कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा के मार्गदर्शन में इस बार जिले के सभी शासकीय हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में प्रयोग आधारित अध्ययन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से प्रयोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।
पुणे से आए डॉ. प्रचेता मलिक के साथ उनकी टीम के सदस्यों रोबिन पुष्प, ऋतिक झा, हेमंत मुदलियार और सुश्री रुचि सिंह ठाकुर ने सभी शिक्षकों को प्रयोग कराएं। जिसमें मुख्य रूप से शिक्षकों ने डीआईवाई एक्टिविटी के माध्यम से पैराशूट , बैटरी, माइक्रोस्कोप , रेस्पिरोमीटर और स्ट्रा प्रोपेलर बनाना सीखा। इसके साथ ही एसिड बेस न्यूट्रलाइजेशन रिएक्शन , ज्यामिति की विभिन्न आकृतियों को पेपर के माध्यम से बनाना आदि भी शामिल रहा। भौतिकी, रसायन एवं जीवविज्ञान से जुड़े इन प्रयोगों का प्रशिक्षण स्थल पर व्यावहारिक प्रदर्शन हुआ।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत एक्सपीरियंशियल लर्निंग, एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग और कंपिंटेंसी बेस्ड लर्निंग को समझाते हुए एक्टिविटीज के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के विषय में भी बताया गया। शिक्षकों को डिजिटल रूप से अन्य एक्सपेरिमेंट्स का मैन्युअल भी उपलब्ध कराया जाएगा , जिसमें स्वयं करके देखें गतिविधि के माध्यम से इलेक्ट्रोप्लेटिंग , मैग्नेटिक पेन स्टैंड, वाइब्रेटिंग मेंबरेंन्स, क्रोमेटोग्राफी, सेंट्रीफ्यूज, डाइजेशन स्टार्च, सॉइल इरोजिन मॉडल और मैग्नेटिक फील्ड लाइन शामिल है।
प्रशिक्षण में एबीईओ टुमनू गोसाई, यशस्वी जशपुर से अवनीश पांडेय, संजय दास सहयोगी मास्टर ट्रेनर प्रभात मिश्रा, दीपक ग्वाला, श्रीमती मनीषा भगत सहित सभी हाई और हायर सेकंडरी विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

