जशपुर में मानसून मेहरबान: 5 जुलाई को 268.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज, अब तक सामान्य बारिश का 62.7% पूरा

जशपुर में मानसून मेहरबान: 5 जुलाई को 268.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज, अब तक सामान्य बारिश का 62.7% पूरा

जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से 05 जुलाई 2026 तक 1531.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 05 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 2442.2 मिमी हुई है, जो सामान्य का 62.7% है। बीते दिवस जिले में 268.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 160.7 मिमी, मनोरा में 228.0 मिमी, कुनकुरी में 180.8 मिमी, दुलदुला में 155.6 मिमी, फरसाबहार में 96.5 मिमी, बगीचा में 96.3 मिमी, कॉंसाबेल में 147.9 मिमी, पत्थलगाँव में 152.3 मिमी, सन्ना में 219.1 मिमी एवं बागबहार में 94.5 मिमी वर्षा हो चुकी है।

सर्वाधिक कुल वर्षा मनोरा तहसील में 228.0 मिमी दर्ज की गई है, जो सामान्य का 90.2% है। 05 जुलाई को सर्वाधिक पत्थलगाँव तहसील में 46.0 मिमी वर्षा हुई।

Jashpur