हर गांव में पुलिस का सीधा संपर्क, पंचायत भवनों पर चस्पा हुए बीट प्रभारियों के मोबाइल नंबर, अब अपराधियों की खैर नहीं, सिर्फ एक कॉल पर पुलिस, सूरजपुर के 558 गांवों में नई व्यवस्था से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, जनता होगी सुरक्षित.

जिले में बीट पुलिसिंग को मजबूत करने 27 जून 2026 को डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने कार्यशाला का आयोजन कर थाना-चौकी व बीट प्रभारियों को बुनियादी पुलिसिंग को सुदृढ़ करते हुए जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने, जनता की शिकायतों को नम्रतापूर्वक सुनते हुए पेशेवर एवं गरिमापूर्ण व्यवहार सुनिश्चित के साथ ही जिले के सभी पंचायतों व प्रमुख स्थानों पर थाना-चौकी, बीट प्रभारियों के नाम सहित मोबाईल नंबर का पोस्टर चश्पा कराने के निर्देश दिए थे।

जिले के 22 थाना-चौकी क्षेत्रों के 72 बीट के 558 ग्रामों में थाना-चौकी प्रभारियों के द्वारा निर्देशों का क्रियान्वयन किया गया है जिसका जायजा लेने शुक्रवार, 03 जुलाई 2026 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर स्वयं खड़गवां के पंचायत भवन पहुंचे जहां पहले से ही चौकी प्रभारी व बीट प्रभारी, कर्मचारियों के नाम व मोबाईल नंबर की जानकारी चश्पा की जा चुकी थी।

Chhattisgarh