जशपुर में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, 2 जुलाई को 123.3 मिमी औसत वर्षा; सन्ना सबसे आगे

जशपुर में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, 2 जुलाई को 123.3 मिमी औसत वर्षा; सन्ना सबसे आगे

जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से 02 जुलाई 2026 तक 1042.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 1980.1 मिमी हुई है। जिले में अब तक सामान्य का 52.6 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। बीते दिवस जिले में 123.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 107.7 मिमी, मनोरा में 196.1 मिमी, कुनकुरी में 119.5 मिमी, दुलदुला में 62.4 मिमी, फरसाबहार में 55.0 मिमी, बगीचा में 74.1 मिमी, कांसाबेल में 87.1 मिमी, पत्थलगांव में 88.9 मिमी, सन्ना में 203.5 मिमी एवं बागबहार में 48.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में 203.5 मिमी दर्ज की गई है। 02 जुलाई को सर्वाधिक मनोरा तहसील में 31.8 मिमी वर्षा हुई।

Jashpur