डायल 112 की तत्परता: सड़क हादसे में घायल युवक को समय पर पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान
बलौदाबाज़ार-भाटापारा : दिनांक 30.06.2026 को थाना सुहेला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रानीजरौद और टेकारी के बीच दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर त्वरित और सराहनीय कार्रवाई की।
त्वरित रिस्पॉन्स और राहत कार्य:- घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 भाटापारा ग्रामीण (वाहन बाज 01) को इवेंट मिलते ही टीम सुबह ठीक 11:30 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर डायल 112 के आरक्षक 823 महेंद्र साहू और चालक मुकेश रजक ने स्थिति को संभाला। इसी दौरान मुस्तैदी दिखाते हुए थाना सुहेला (वाहन बाज 01) के स्टाफ आरक्षक छत्रपाल वर्मा भी तुरंत मौके पर पहुंचे।
अस्पताल में कराया गया भर्ती:- डायल 112 और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार और सहायता उपलब्ध कराई गई:
1. उमेश यादव (निवासी: टेकरी): इन्हें डायल 112 की मदद से तुरंत उप/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुहेला में लाकर उपचार हेतु एडमिट कराया गया।
2. दूसरा घायल व्यक्ति: घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए मौके पर बुलाई गई 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल बलौदाबाजार रिफर किया गया।
डायल 112 की अपील:- “सड़क पर वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें और हेलमेट अवश्य पहनें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 को सूचना दें, हमारी टीम आपकी सुरक्षा और सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर है।”

