समर्पण और ईमानदारी का सम्मान : सेवानिवृत्त एसआई व आरक्षक का भावभीने समारोह में हुआ सम्मान, 38 साल की शानदार सेवा के बाद एसआई अश्वनी पाण्डेय व आरक्षक रामप्रसाद को सूरजपुर पुलिस ने दी सम्मानजनक विदाई.

समर्पण और ईमानदारी का सम्मान : सेवानिवृत्त एसआई व आरक्षक का भावभीने समारोह में हुआ सम्मान, 38 साल की शानदार सेवा के बाद एसआई अश्वनी पाण्डेय व आरक्षक रामप्रसाद को सूरजपुर पुलिस ने दी सम्मानजनक विदाई.

जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार 30 जून 2026 को पुलिस विभाग में दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए अधिकारी-कर्मचारी के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने सेवानिवृत्त हो रहे एसआई अश्वनी पाण्डेय व आरक्षक रामप्रसाद को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया साथ ही पेंशन स्वीकृति आदेश भी सौंपा।

अपने उद्बोधन में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने कहा कि एसआई अश्वनी पाण्डेय 38 वर्ष 10 माह तथा आरक्षक रामप्रसाद 28 वर्ष 7 माह की दीर्घकालीन सेवा के उपरान्त आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके अनुभव एवं कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने दोनों के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Chhattisgarh