थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख़्ती से कार्यवाही.
आरोपी के खाता में गेमिंग, धोखाधड़ी एवं अपराध से सम्बंधित रकम 2430/- रुपये प्राप्त होने एवं एक बार से अधिक ट्रांजेक्शन पाये जाने पर की गई कार्यवाही.
साइबर ठगी के मामलो में उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारक एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही.
अंबिकापुर : साइबर अपराधों पर शिकंजा कसते हुए अंबिकापुर पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर ठगी में सहयोग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना गांधीनगर और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के बैंक खाते में ठगी और गेमिंग से जुड़ी संदिग्ध रकम के कई लेनदेन मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल अकाउंट और संदिग्ध मोबाइल नंबरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूची अनुसार फर्जी मोबाइल नम्बरों को जारी करने वाले पॉइंट ऑफ़ सेल्स (पीओएस) एवं म्यूल अकाउंट खाता धारकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय रायपुर से दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में दस्तावेज के अवलोकन पर म्यूल एकाउंट के मामले में संबंधित बैंक खाता धारक मोहम्मद सम्मी आत्मज फकरुद्दीन साकिन बेलखरीखा थाना दरिमा के नाम से खाता संचालित है, सम्बंधित म्यूल खाते के विरुद्ध पुलिस पोर्टल में विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन शिकायत दर्ज होना एवं उक्त खाते में 2430/- रूपये छलपूर्वक प्राप्त करने हेतु अपने सीम/बैंक खाता का उपयोग षडयंत्र पूर्वक किया जाना पाया गया। जिस पर से थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 406/26 धारा 318 (4), 317(4), 111 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी मोहम्मद सम्मी का पता तलाश कर पीजी कॉलेज के पास से तलब कर पुछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम (01) मोहम्मद सम्मी आत्मज फकरुद्दीन उम्र 19 वर्ष साकिन बेलखरीखा थाना दरिमा का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया एवं आरोपी अनुज सिंह के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया है तथा अनुज सिंह से खाता बिक्री करने के एवज में कमीशन प्राप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी मोहम्मद सम्मी के खाता में ठगी की राशि एक से अधिक बार ट्रांजेक्शन होने से तथा अनुज सिंह के साथ मिलकर गेमिंग तथा फ्रॉड के रूपये को प्राप्त करने हेतु खाता की खरीद बिक्री किया गया है। आरोपी मोहम्मद सम्मी खान के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करने सबूत पाये जाने पर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, प्रकरण में आरोपी अनुज सिंह को पूर्व में गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया था।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक वीरेंद्र पैकरा, आरक्षक आनंद प्रकाश केरकेट्टा, आरक्षक जानकी राजवाड़े, आरक्षक घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे।

