आज गजानन वेश में देंगे दर्शन भगवान जगन्नाथ, दोकड़ा धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

आज गजानन वेश में देंगे दर्शन भगवान जगन्नाथ, दोकड़ा धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

दोकड़ा धाम में आज सजेगा दिव्य महारण स्नान महोत्सव, 108 पवित्र कलशों से होगा भगवान जगन्नाथ का महाभिषेक, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

दोकड़ा (जशपुर)। ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा धाम में आज स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं मैया सुभद्रा का दिव्य महारण स्नान महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान का 108 पवित्र कलशों के सुगंधित जल से महाभिषेक किया जाएगा तथा भक्तों को भगवान के दिव्य गजानन (हाथी) वेश के अलौकिक दर्शन का दुर्लभ अवसर प्राप्त होगा।श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 1:00 बजे मंगल आरती एवं हरि कीर्तन से होगा। इसके बाद 1:30 बजे पहंडी विजय, 2:30 बजे 108 कलशों के जल से देव स्नान, 3:30 बजे दिव्य श्रृंगार एवं गजानन वेश दर्शन तथा 4:00 बजे संध्या आरती एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य एवं दुर्लभ धार्मिक आयोजन में शामिल होने तथा भगवान श्री जगन्नाथ के श्रीचरणों में आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Jashpur