जशपुर में हेल्पलाइन 1076 की बड़ी सफलता, परिवहन विभाग ने शिकायत का किया समयबद्ध समाधान

जशपुर में हेल्पलाइन 1076 की बड़ी सफलता, परिवहन विभाग ने शिकायत का किया समयबद्ध समाधान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का हुआ त्वरित समाधान

परिवहन विभाग ने आवेदक को दी आवश्यक जानकारी

समस्या का हुआ संतोषजनक निराकरण

जशपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला परिवहन कार्यालय जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त एक शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए आवेदक को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई, जिससे वह पूरी तरह संतुष्ट हुआ।

जिला परिवहन अधिकारी जशपुर ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से एक आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदक श्री एच.एल. भगत ने झारखंड राज्य के वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन एनओसी (अनापत्ति प्रमाण-पत्र) आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी अनुरोध किया था।

शिकायत प्राप्त होने के बाद परिवहन विभाग द्वारा मामले की जांच कर 25 जून 2026 को आवेदक से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया। उन्हें बताया गया कि वर्तमान में झारखंड राज्य के लिए वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन एनओसी जारी करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। विभाग द्वारा आवेदक को यह भी जानकारी दी गई कि वाहन का एनओसी प्राप्त करने के लिए प्रपत्र-28, चेसिस नंबर ट्रेस, आधार कार्ड, बीमा प्रमाण-पत्र, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, मूल पंजीयन प्रमाण-पत्र (आरसी) तथा एनसीआरबी रिपोर्ट सहित आवश्यक दस्तावेज संबंधित परिवहन कार्यालय में प्रस्तुत कर ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से एनओसी प्राप्त की जा सकती है। दूरभाष पर पूरी जानकारी मिलने के बाद आवेदक ने समाधान पर संतोष व्यक्त किया तथा किसी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई।

 जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शासन और नागरिकों के बीच प्रभावी संवाद का सशक्त माध्यम बन रही है। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को समय पर आवश्यक जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Jashpur