रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : धारदार चाकू और बाइक सहित दबोचा गया बदमाश, लखनीदेवी गार्डन के सामने चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.

रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : धारदार चाकू और बाइक सहित दबोचा गया बदमाश, लखनीदेवी गार्डन के सामने चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.

दिनाँक 19 जून 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि एक बदमाश लखनीदेवी मंदिर के गार्डन के सामने अपने मोटर सायकल में घुमकर आने जाने वालों को धारदार चाकू दिखाकर व लहराकर डरा धमका रहा था। इस सुचना पर वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर विष्णु यादव के नेतृत्व में रतनपुर पुलिस टीम को लखनीदेवी मंदिर गार्डन के पास घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लहराते लोगों को डराते हुये मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा धारदार चाकू के साथ पकड़कर आरोपी से चाकू व उसके मोटर सायकल को जप्त किया व उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम परसराम सतनामी निवासी नवगॅवा थाना कोनी का होना बताया। उक्त व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Crime