मात्र 05 माह में शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 2021 शराबी वाहन चालकों पर की गई कड़ी कार्यवाही.
बिलासपुर पुलिस की यातायात नियमों की उपेक्षाओं पर बड़ी एवं सख्त कार्यवाही : उल्लंघनकर्ता वाहन 1000 से अधिक चालकों की, की गई लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही.
सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा के आधार पर शायं 6:00 बजे से लेकर रात्रि 12:00 बजे तक होती है सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं.
तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चालन, शराब एवं नशे का सेवन कर वाहन चालन दुर्घटना के प्रमुख कारण, वहीं हेलमेट व सीट बेल्ट नहीं लगाना हादसों में जान गंवाने का बनता है कारण.
बिलासपुर : सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए बिलासपुर पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। महज पांच महीनों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2021 चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनके मामलों को न्यायालय भेजा गया, वहीं 1000 से अधिक वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यातायात पुलिस अब शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच विशेष निगरानी रखते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाए हुए है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे व राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु यातायात बिलासपुर पुलिस के द्वारा निरंतर चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब सेवन कर वाहन चालन, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चालन, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन, ट्रिपल सवारी, गलत नंबर प्लेट लगा कर वाहन चालन, गलत दिशा में वाहन चालन, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चालन एवं खतरनाक तरीके से वाहन चालन आदि के लिए सुसंगत धाराओं के तहत लापरवाह वाहन चालकों पर यातयात नियमों के प्रति सम्वेदनशील बनाने सतत कार्यवाही की जा रही है।
यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा उक्त कार्यवाही में माह जनवरी से अब तक शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 2021 आरोपी वाहन चालकों पर 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, जिसमें सभी प्रकरण माननीय न्यायालय भेजे गए हैं, जहां उन पर अधिक राशि से अर्थ-दंड से दंडित किया गया है। वहीं बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है और प्रशमन की कार्यवाही कर सभी प्रकरण में समन-शुल्क वसूल किया जा रहा है। वही ITMS के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई करते हुए सभी में समन शुल्क अधिरोपित किया गया है।
समस्त नागरिकों को विदित हो कि सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा भी यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा नियमित रूप से की जा रही है, जिसके तहत सर्वाधिक सड़क दुर्घटना का समय 6:00 बजे से लेकर रात्रि 12:00 बजे के मध्य परिलक्षित हुआ है, इन समीक्षा आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए इस दौरान विशेष रूप से प्रत्येक दिन अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा प्रभावी एवं संघन कार्यवाही की जा रही है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
नियमित रूप से सड़क दुर्घटनाओं के प्रति आम नागरिकों को विभिन्न माध्यमों से जागरुक किए जाने के बावजूद भी कुछ वाहन चालकों के द्वारा यातायात नियमों के प्रति अनुशासनहीनता, असंवेदनशील एवं सुरक्षा मानदंडों के प्रति उपेक्षा से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहन चालकों के असुरक्षित वाहन चालन पर नियंत्रण हेतु अभियान चलाकर सतत चेकिंग की जा रही है।
तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन, रस ड्राइविंग, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियंत्रण हेतु शहर में आधिकारिक जगह पर स्टॉपर एवं चेकिंग पॉइंट लगाकर मुस्तैदी के साथ शहर में नियमित रूप से यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी जगह पर ऐसे वाहन चालकों पर निगरानी रखी जा रही है एवं शराब व नशे के हालात में वाहन चलाना, स्टंटिंग करना, वाहन पर हुल्लड़बाड़ी, ट्रिपल सवारी करते हुए वाहन चालन, खतरनाक व लहराकर गाड़ी चलाना, हूटर, प्रेसर हॉर्न एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर वाहन चलाना आदि पर प्रभावी व सख्त कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस मुख्यालय के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की कुछ विशेष धाराओं जिसमें शराब सेवन कर वाहन चालन, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन,, रांग साइड व गलत लेन में वाहन चालन, मोबाइल का उपयोग कर वाहन चालन, माल वाहक यान में यात्री सवारी आदि पर लाइसेंस निलंबन एवं निरस्तीकरण का भी प्रावधान सुनिश्चित किया गया है, अतः यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा नियमित रूप से आदतन यातायात नियमों के उल्लंघन कर सड़क पर वाहन चालन के दौरान सुरक्षा मानकों एवं मापदंडों का अवहेलना करने वाले वाहन चालकों की लाइसेंस निलंबन एवं निरस्तीकरण की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है, इसके तहत महज 5 महीने में ही 1000 से अधिक वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है।
अपील : समस्त वाहन चालकों से अपील है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सदैव धैर्य, संयम एवं सतर्कतापूर्वक वाहन चलावें ताकि किसी भी परिस्थिति में वाहन चालन के दौरान स्वयं को एवं अन्य व्यक्तियों को असुरक्षा की स्थिति से गुजरना ना पड़े और कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। सभी सड़कों पर चलते हुए सदैव यातायात नियमों एवं सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए ही सड़कों पर वाहन चलावें।

