डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देशन में जिले के समस्त थाना चौकी में जनरल परेड का हुआ आयोजन.
थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के टर्न आउट का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक निर्देश.
प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को जिले के थाना चौकियों में जनरल परेड का हो रहा आयोजन.
अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस बल में अनुशासन, दक्षता और प्रोफेशनल कार्यशैली को और मजबूत बनाने के लिए जिले के थाना एवं चौकियों में नियमित रूप से जनरल परेड आयोजित की जा रही है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस परेड में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्नआउट, वर्दी, कार्यप्रणाली तथा अनुशासन का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पुलिस बल को जनता की सेवा, स्वच्छता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन के निर्देश दिए।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार थाना/चौकियों में जनरल परेड का आयोजन कर पुलिस बल को अनुशासित रखने एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाये जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम में आज़ दिनांक को थाना उदयपुर, सीतापुर, लुन्ड्रा एवं चौकी रघुनाथपुर में आज जनरल परेड का आयोजन किया गया।

थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा जनरल परेड के दौरान अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की वेश भूषा चेक किया गया, पुलिस बल को ड्यूटी एवं परेड के दौरान साफ सुथरी वर्दी पहनने के दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही थाना प्रभारियों द्वारा थाना परिसर में ही पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की टोली बनाकर परेड कराया गया, अधिकारियों/कर्मचारियों को थाना परिसर की साफ सफाई पर ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात थाना प्रभारियों द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के कर्तव्यों की समीक्षा की गई एवं पुलिस टीम को आमजनता के हित में अपनी सेवाएं देने के दिशा निर्देश दिए गए।
जनरल परेड के दौरान थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, थाना प्रभारी सीतापुर उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उपनिरीक्षक आर. एन. पटेल, थाना लुन्ड्रा से सहायक उपनिरीक्षक एस. आर. साहू एवं थाना/चौकी में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

