रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार: हेलीपैड के पास गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया तस्कर, 2 लाख रुपये का माल जब्त

रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार: हेलीपैड के पास गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया तस्कर, 2 लाख रुपये का माल जब्त

गांजा के साथ आरोपी जनरैल सिंह गिरफ्तार, 02 लाख रूपये कीमत का 4.136 किलोग्राम गांजा जप्त

रायपुर : दिनांक 15.06.26 को थाना सरस्वती नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत पं. रविशंकर हैलीपैड की दीवार के पास स्थित झाड़ी एवं घुरवा के समीप एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप कुमार पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी सरस्वती नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सरस्वती नगर के नेतृत्व में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी की पतासाजी करते हुये चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जनरैल सिंह निवासी कुकुरबेड़ा सरस्वती नगर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया।

आरोपी जनरैल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 4.136 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,05,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 125/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – जनरैल सिंह पिता हरवंश सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी गुरुद्वारा के पास, कुकुरबेडा, आमानाका थाना सरस्वती नगर रायपुर।

Crime