भिलाई में एटीएम पर आधी रात का हमला! केनरा बैंक के गेट में की गई तोड़फोड़, CCTV और तकनीकी जांच से बेनकाब हुए दो युवक

भिलाई में एटीएम पर आधी रात का हमला! केनरा बैंक के गेट में की गई तोड़फोड़, CCTV और तकनीकी जांच से बेनकाब हुए दो युवक

केनरा बैंक एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी चिन्हांकित, वैधानिक कार्यवाही कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्तुत किया गया

केनरा बैंक एटीएम बेदी कॉम्प्लेक्स नंदनी रोड भिलाई के गेट में तोड़फोड़ करने वाले दो युवकों की पहचान कर कार्यवाही की गई।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 388/2026 धारा 324(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने एटीएम के गेट में तोड़फोड़ करना स्वीकार किया।

आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हेतु धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

दुर्ग : दिनांक 13.06.2026 को प्रार्थी अशोक कुमार जांगड़े, निवासी प्रगति नगर रिसाली, थाना नेवई, जिला दुर्ग द्वारा थाना छावनी में उपस्थित होकर केनरा बैंक एटीएम, बेदी कॉम्प्लेक्स, नंदनी रोड भिलाई के गेट में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने संबंधी लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त एटीएम के गेट में तोड़फोड़ करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 388/2026 धारा 324(4) बीएनएस का अपराध सिद्ध पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की गई। अपराध जमानतीय होने से आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया तथा भविष्य में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

आरोपी का विवरण :

1. शिवम कुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी युवा अंकुश चौक, छावनी, जिला दुर्ग।

2. रितिक कुमार सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी युवा अंकुश चौक, छावनी, जिला दुर्ग।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना छावनी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित विवेचना कर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करते हुए वैधानिक कार्यवाही की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक संपत्तियों एवं संस्थानों की सुरक्षा में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की तोड़फोड़, उपद्रव अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Crime