एक लोहे का बटनदार चाकू दिखाकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डराने धमकाने वाले एक व्यक्ति को मस्तुरी पुलिस ने ग्राम भनेसर में किया गिरफ्तार.
थाना –मस्तुरी जिला-बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक 366/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध.
नाम आरोपी – विश्राम भेगरा पिता बल्लू दिलहरण उम्र 26 साल निवासी मिशन स्कूल के पास भनेसर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर.
बिलासपुर : राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक युवक को बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। ग्राम भनेसर के मिशन स्कूल के पास आरोपी खुलेआम बटनदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा था। सूचना मिलते ही मस्तुरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15 जून 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम भनेसर मिशन स्कूल के पास एक व्यक्ति चाकू दिखाकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुचकर आरोपी विश्राम भेगरा पिता बल्लू दिलहरण उम्र 26 साल निवासी मिशन स्कूल के पास भनेसर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर के कब्जे से एक लोहे का बटनदार चाकू को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त आरोपी को आज दिनांक 15 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।

