आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा जेल, जप्ती – एक फरसा एवं धारदार चाकू.
गिरफ्तार आरोपी – 1- जागेश्वर पाव पिता रामकिशुन पाव उम्र 20 वर्ष निवासी जोगीअमराई थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छग.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र में फरसा और धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। बजरंग बली मंदिर के पास राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हथियारों सहित दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से एक फरसा और धारदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दिनाँक 15 जून 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि एक बदमाश व्यक्ति जोगी अमराई में बजरंग बली मंदिर के पास आने जाने वालों को फरसा एवं धारदार चाकू दिखाकर व लहराकर डरा धमका रहा था। इस सुचना पर थाना रतनपुर पुलिस टीम द्वारा जोगी अमराई रतनपुर में एक व्यक्ति हाथ में फरसा एवं धारदार चाकू लहराते लोगों को डराते हुये मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर धारदार चाकू के साथ पकड़कर धारदार चाकू एवं फरसा को जप्त कर उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम जागेश्वर पाव पिता रामकिशुन पाव उम्र 20 वर्ष निवासी जोगीअमराई थाना रतनपुर जिला बिलासपुर होना बताया। उक्त व्यक्ति को धारदार चाकू एवं फरसा के साथ थाना लाकर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस प्रकरण की कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक कौशल खुंटे, आरक्षक पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा है।

