प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा में कक्षा 11वीं प्रवेश का सुनहरा अवसर, 12 जुलाई को होगी चयन परीक्षा; 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन

प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा में कक्षा 11वीं प्रवेश का सुनहरा अवसर, 12 जुलाई को होगी चयन परीक्षा; 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन

जशपुर : प्रयास आवासीय विद्यालय, डोड़काचौरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 11वीं गणित एवं विज्ञान विषय की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 12 जुलाई 2026, रविवार को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। 

सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 11 सीटें रिक्त हैं, जिसमें अनुसूचित जनजाति के 3, अनुसूचित जाति के 4, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1 तथा सामान्य वर्ग के 3 विद्यार्थियों का प्रवेश होगा। कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त अभ्यर्थी पात्र होंगे। इच्छुक छात्र-छात्राएं 30 जून 2026 तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, जशपुर या प्रयास आवासीय विद्यालय, डोड़काचौरा से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ 10वीं की अंकसूची, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार की छायाप्रति एवं 2 फोटो संलग्न करना अनिवार्य है। मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

Jashpur