जशपुर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: सीजीआईटी में डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन शुरू, 15 जून तक करें आवेदन

जशपुर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: सीजीआईटी में डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन शुरू, 15 जून तक करें आवेदन

जशपुर : सत्र 2026-27 में छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

 सीजीआईटी जशपुर, पूर्व में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन ब्रांच संचालित हैं। प्रत्येक ब्रांच में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं।

 विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश हेतु पंजीयन तिथि का निर्धारण किया गया है। इनमें प्रथम चरण का रजिस्ट्रेशन 11 जून 2026 से 15 जून 2026 तक है। इसी प्रकार मेरिट सूची 16 जून 2026 को जारी होगी और दावा आपत्ति 17 जून 2026 तक ली जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया 20 जून से 24 जून तक चलेगी।

 ऑनलाइन काउंसिलिंग का पंजीयन, संस्था एवं पाठ्यक्रम के आवंटन आदि का अवलोकन https://cgdte.admissions.nic.in/ पर किया जा सकता है। प्रवेश नियम का अवलोकन सीजीआईटी जशपुर की वेबसाइट www.gpjashpur.ac.in पर उपलब्ध है। पंजीयन एवं अन्य किसी तरह की परेशानी होने पर संस्थान के मो. नं. 8109517732, 7693890308 पर संपर्क किया जा सकता है।

Jashpur