सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे, पाक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में.

सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे, पाक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में.

डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्ध प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में थाना लखनपुर पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि थाना लखनपुर में प्रार्थिया/पीड़िता के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि अमन खाण्डेकर पिता सोनसाय खाण्डेकर, उम्र 24 वर्ष निवासी डांडगांव थाना उदयपुर जिला सरगुजा के द्वारा दिनांक 10 मार्च /2026 एवं 08 अप्रैल /2026 को नाबालिग पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया है। आरोपी द्वारा शादी करने से मना करने से पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण पंजीबद्ध करने के उपरांत विधिवत् कार्यवाही करते हुए आरोपी अमन खाण्डेकर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने जुर्म करना स्वीकार किया है। प्रकरण के आरोपी के विरूद्ध सदर धारा का अपराध घटित करना एवं अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Crime