कार के माध्यम से झारखंड की ओर से जशपुर के रास्ते से अंबिकापुर की ओर नशीले इंजेक्शन की तस्करी में सम्मिलित पाँच आरोपी गिरफ्तार,
पुलिस मितान टीम के सहयोग से ग्राम हाथीसार (किनकेल) के जंगल से दबोचे गये 03 आरोपी,
01 फरार आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया, साथ ही नशीली इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाला आरोपी मो. शमशेर खान तिगरा (झारखंड) से गिरफ्तार,
आरोपियों के कब्जे से कुल नशीला इंजेक्शन Rexogesic (buprenorphine Injection 865 ML) एवं Avill (Pheniramine Maleate Injection – 1200 शीशी कुल 12850 ML कीमती रूपये 81,150/- का नशीला पदार्थ व 6500/- रूपये नगद जप्त,
आरोपीगणों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 177/26 धारा 21(ग) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम -1. – दीपक लकड़ा उम्र 32 साल निवासी सिंगीटाना थाना लखनपुर जिला सरगुजा छ.ग., 2. – अमन सिंह उम्र 30 साल निवासी विशुनपुर अंबिकापुर जिला सरगुजा छ.ग., 3. – आलोक साय उम्र 29 साल निवासी भगवानपुर चौक वार्ड न. 02 गांधीनगर जिला सरगुजा छ.ग., 4. – अरूण राम उम्र 29 साल निवासी सुभाष नगर अंबिकापुर जिला सरगुजा छ.ग., 5. – मो. शमशेर खान उम्र 48 साल निवासी तिगरा थाना जारी जिला गुमला (झारखंड).
जप्ती –
1 – Rexogesic (buprenorphine Injection 865 ML) कीमती 22,000/- रूपये
2 – Avill (Pheniramine Maleate Injection) – 1200 शीशी कीमती 69,900/- रूपये
3 – कार क्रमांक सी.जी. 15 सी.एस. 4605 कीमती 02 लाख रूपये.
4 – 01 नग मोटर सायकल कीमत 60 हजार रूपये.
5 – नगद 6500/- रूपये.
6 – 04 नग मोबाईल कीमत 40 हजार रूपये, कुल कीमत 3,98,000/- रूपये.
जशपुर : नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस ने झारखंड से छत्तीसगढ़ लाई जा रही भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन की खेप का भंडाफोड़ किया है। पुलिस मितान टीम के सहयोग से जंगल में छिपे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। इस कार्रवाई में 5 तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की नशीली इंजेक्शन, कार, बाइक, मोबाइल और नकदी जब्त की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09 जून 2026 की दरम्यानि रात्रि में सिटी कोतवाली जशपुर की पुलिस टीम सारूडीह की ओर गश्त/पेट्रोलिंग कर रही थी, इसी दौरान सारूडीह रोड में एक अज्ञात कार आई और पुलिस को देखकर संदिग्ध तरीके से जंगल की ओर भागने लगी, पुलिस द्वारा काफी देर तक पीछा करने पर एवं दबाव बढ़ने पर कार को जंगल किनारे खड़ी कर भाग गया, इस कार्यवाही के दौरान ग्राम में मौजूद पुलिस मितान की टीम को भी मौके पर बुलाया गया एवं उनकी सहायता से हाथीसार जंगल में चारों ओर घेराबंदी की गई एवं काफी मशक्कत के पश्चात् छिपे हुये 03 आरोपियों दीपक लकड़ा, अमन सिंह एवं आलोक साय को पकड़ कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर उक्त कार से भारी मात्रा में अलग-अलग कंपनी जिसमें rexogesic (Buprenorphine Injection IP 0.3 mg/ml) का कुल 440 नग Ampoule मे प्रत्येक में 02-02 एमएल कुल 880 एमएल कीमत 22,000/- रूपये एवं अन्य दूसरे प्लास्टिक बोरी में Avill (Pheniramine Maleate Injection IP) का 450 नग नशीला इंजेक्शन प्रत्येक 10 एम.एल. कुल 4500 एम.एल. कुल कीमत 9,900/- रूपये तथा दो नग मोबाईल एवं तस्करी में प्रयुक्त मारूती सेलेरियो कार को जप्त किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने उक्त नशीला इंजेक्शन को झारखंड निवासी मो. शमशेर खान के पास से 60 हजार रूपये में खरीदना बताये, शमशेर खान के कब्जे से 750 नग नशीला इंजेक्शन एवं विक्रय में से बचे हुये 05 हजार रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर उसे अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 01 आरोपी अरूण राम घटना के बाद से फरार चल रहा था, उसे भी पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का कृत्य धारा धारा 21(ग) एनडीपीएस का अपराध करना पाये जाने पर उन्हें दिनांक 09 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में एसडीओपी जशपुर श्री परमा, उप पुलिस अधीक्षक श्री के.आर. चौहान, निरीक्षक मोरध्वज देखमुख, उपनिरीक्षक खोमराज ठाकुर, पीएसआई लक्ष्मी मरकाम, पीएसआई जितेन्द्र साहू, आरक्षक रवि राम, आरक्षक 58 उपेन्द्र सिंह, नगर सैनिक रवि डनसेना, नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख का सराहनीय योगदान रहा है।
डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि – “नशे की तस्करी में सम्मिलित रहे इन आरोपियों को पुलिस मितान के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।”

