जशपुर में 22 जून को बैठेगी राज्य महिला आयोग की न्यायपीठ: महिला उत्पीड़न से जुड़े 11 मामलों की होगी सुनवाई, पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए आयोग करेगा सीधा हस्तक्षेप

जशपुर में 22 जून को बैठेगी राज्य महिला आयोग की न्यायपीठ: महिला उत्पीड़न से जुड़े 11 मामलों की होगी सुनवाई, पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए आयोग करेगा सीधा हस्तक्षेप

जशपुर में 22 जून को लगेगी राज्य महिला आयोग की न्यायपीठ, महिला उत्पीड़न से संबंधित 11 प्रकरणों की होगी सुनवाई

जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित जशपुर जिले के प्रकरणों की सुनवाई के लिए 22 जून 2026 को न्यायपीठ का आयोजन किया जाएगा। आयोग की गठित न्यायपीठ द्वारा प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई कर संबंधित पक्षों को न्याय दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनवाई 22 जून 2026 को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर सभाकक्ष, जशपुर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान महिला उत्पीड़न से संबंधित कुल 11 प्रकरणों की सुनवाई निर्धारित की गई है।

 सुनवाई आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव की उपस्थिति में की जाएगी। आयोग द्वारा प्रकरणों के दोनों पक्षों को सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कार्यवाही की जाएगी। राज्य महिला आयोग ने संबंधित पक्षकारों से निर्धारित तिथि एवं समय पर सुनवाई में उपस्थित होकर अपने पक्ष प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

Breaking Jashpur