‘आत्महत्या कर ले, फिर भी साथ नहीं रखूंगा’— जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य: युवती की मौत के मामले में आरोपी प्रेमी पर कसा शिकंजा, साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

‘आत्महत्या कर ले, फिर भी साथ नहीं रखूंगा’— जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य: युवती की मौत के मामले में आरोपी प्रेमी पर कसा शिकंजा, साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुनकुरी आत्महत्या प्रकरण में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला शादीशुदा प्रेमी रविशंकर राम गिरफ्तार

युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में जशपुर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शादीशुदा प्रेमी रविशंकर राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व एक युवती गुप्त रूप से थाना कुनकुरी परिसर में प्रवेश कर मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी, जहां उसने आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस जांच में युवती और आरोपी रविशंकर राम के बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग होने के तथ्य सामने आए।

मामले की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 113/26, धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी रविशंकर राम, उम्र 28 वर्ष निवासी – बागगुड़ी, थाना दुलदुला, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)

जशपुर : घटना दिनांक 26.05.2026 के रात्रि में थाना कुनकुरी क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती थाना कुनकुरी परिसर में गुप्त रिति से प्रवेश कर थाना परिसर में स्थित वायरलेस टाॅवर में करीब 70 फीट की उचाई तक चढ़ कर अपने पकडे हुये दुपट्टा कपड़ा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतिका के मृत्यु के संबंध में थाना में मर्ग क्रमांक 36/26 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मृतिका का शव पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक दण्डाधिकारी से कराया जाकर शव का डाॅक्टरों की टीम से पी.एम. कराया गया तथा मर्ग जांच क्रम में मृतिका के मोबाईल नंबर के काॅल डिटेल रिकार्ड का अवलोकन अध्ययन किये जाने पर पाया गया कि मृतिका के 03 अलग-अलग मोबाईल नम्बरों का घटना समय दिनांक समय में कई बार बातचीत हुआ है उक्त नम्बरों के धारकों को तलब कर पूछताछ किया गया तथा सम्पूर्ण जांच पर पाया गया कि मृतिका अपने मृत्यु से पूर्व अपने 02 अलग-अलग परिचितों को रविशंकर राम से हुई घटना के बारे में बतायी थी।

जाॅंच में आरोपी रविशंकर राम की घटना में संलिप्तता होना पाये जाने पर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 25.05.2026 के शाम लगभग 04 बजे वह उक्त युवती को अपने मोटर सायकल से बस स्टैण्ड कुनकुरी से अपने साथ लेकर अपने घर तरफ ले गया था, साथ में रखे रहा और उसे बोला कि तुमको पसंद नहीं करता हूँ टाईमपास के लिये मोबाईल में बातचीत करता था मैं शादीशुदा हूँ दो बच्चे का बाप हूँ कहा था तब दोनों में इसी बात को लेकर लडाई झगडा हुआ तो युवती उसे बोली कि तुम मुझे नहीं रखोगे तो आत्महत्या कर लूंगी कही। युवती के यह करने पर रविशंकर राम ने उसे आत्महत्या कर ले कहा, फिर भी मैं तुझे अपने साथ नहीं रखूंगा कहकर बोलने लगा। इसी दौरान रविशंकर की पत्नि अपने भतीजा के साथ पहुंची अपने पति को किसी और लड़की के साथ देखकर दोनों पति-पत्नि में काफी विवाद हुआ और समाज में मीटिंग रखेगे कहकर बोलकर वहां से चली गई।

इस दौरान युवती रविषंकर राम को आत्महत्या कर लुंगी बोली थी और युवती के मोबाइल से उसकी माँ से बातचीत कर घटित घटना के बारे में बताया गया था, तत्पष्चात् रात में ही युवती के साथीगणों के द्वारा उसकी माँ को घटना के बारे में बताया गया था और कुछ देर बाद में रविशंकर राम अपने मोटर सायकल में बैठाकर उक्त युवती को कुनकुरी के एक चौक के पास रात में ही छोड़कर चला गया था, इस घटना से युवती काफी दुःखी थी और दिनांक 26.05.2026 के रात्रि में उक्त युवती गुप्त रीति से थाना कुनकुरी परिसर में प्रवेश कर थाना परिसर में लगे हुए पुलिस वायरलेस टावर में चढकर अपने पकडे हुए दुपट्टा कपडा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में आरोपी रविशंकर राम द्वारा मृतिका नीलिमा लकड़ा को आत्महत्या करने के लिये दुष्प्रेरण करना पाया गया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बजाज प्लसर मोटर सायकल एवं उसका मोबाईल फोन को जप्ती किया गया है। आरोपी रविशंकर राम के द्वारा धारा 108 बी.एन.एस. का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे दिनांक 04.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी विनोद मण्डावी, उप पुलिस अधीक्षक भावेष कुमार समरथ, थाना प्रभारी कुनकुरी राकेश यादव, स.उ.नि. ईश्वर प्रसाद वारले, प्र.आर. ढलेश्वर यादव, प्र.आर. रामानुजम पाण्डेय, आर. चंद्रषेखर बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा कहा गया है कि- “मामले की निष्पक्ष जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रविशंकर राम को गिरफ्तार किया गया है, कानून से ऊपर कोई नहीं है।”

Crime Jashpur