मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन मॉडल का असर: जनसमस्या निवारण शिविर में किसान को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, ग्रामीणों को योजनाओं का मिल रहा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन मॉडल का असर: जनसमस्या निवारण शिविर में किसान को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, ग्रामीणों को योजनाओं का मिल रहा सीधा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : किसान को मिला केसीसी कार्ड, फ्रांसीस एक्का को खाद बीज लेने में होगी सुविधा

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इसके साथ ही ग्रामवासियों का आधार कार्ड, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रमकार्ड, पेंशन स्वीकृत आदेश, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को नया भवन की चाबी सौंपी जा रही हैं।

ग्रामवासी केन्द्र शासन और राज्य शासन की योजनाओं का लाभ शिविर में उठा रहे हैं।

जशपुर विकास खंड के ग्राम बरगांव डूमर टोली निवासी श्री फ्रांसीस एक्का को जशपुर विकास खंड के ग्राम बोखी जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में केसीसी कार्ड बनाकर जनप्रतिनिधियों द्वारा सौंपा गया।

किसान ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि खेती करने के लिए केसीसी कार्ड से खाद बीज लेने में होगी आसानी ।

Jashpur