दिव्यांग बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान: समर्थ आवासीय प्रशिक्षण केंद्र ने खोले प्रवेश के द्वार, शिक्षा के साथ सशक्त भविष्य का होगा निर्माण

दिव्यांग बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान: समर्थ आवासीय प्रशिक्षण केंद्र ने खोले प्रवेश के द्वार, शिक्षा के साथ सशक्त भविष्य का होगा निर्माण

जशपुर : जिला खनिज संस्थान न्यास निधि जशपुर के अंतर्गत संचालित समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 06 से 16 वर्ष आयु वर्ग के मूक एवं श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। केंद्र में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

 समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभिभावक एवं पालक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए कार्यालयीन समय में किसी भी कार्य दिवस पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, पिछली कक्षा की अंकसूची तथा पासपोर्ट आकार के 02 नवीनतम फोटो शामिल हैं।

प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7999838556 एवं 8817116599 पर संपर्क किया जा सकता है।

Jashpur